Media Khabar

Advertisement

Advertisement

लीजिए टीवी9 के पंडित अब रेप की भविष्यवाणी भी करने लगे

[caption id="attachment_22562" align="alignright" width="300"] टीवी9 के पर रेप की भविष्यवाणी [/caption]टीआरपी के लिए टेलीविजन की प्रयोगशाला में कुछ भी हो सकता है. किसी भी तरह के पंडित बैठाए जा सकते हैं और कैसी भी भविष्यवाणी हो सकती है. टीवी9 ने ऐसा ही कुछ ही किया है और कहिए तो सारी सीमाओं को तोड़ दिय...

M
Media Khabar
November 29, 2014 3 views

Advertisement

Advertisement

[caption id="attachment_22562" align="alignright" width="300"]लीजिए टीवी9 के पंडित अब रेप की भविष्यवाणी भी करने लगे टीवी9 के पर रेप की भविष्यवाणी [/caption]टीआरपी के लिए टेलीविजन की प्रयोगशाला में कुछ भी हो सकता है. किसी भी तरह के पंडित बैठाए जा सकते हैं और कैसी भी भविष्यवाणी हो सकती है. टीवी9 ने ऐसा ही कुछ ही किया है और कहिए तो सारी सीमाओं को तोड़ दिया है. अब वहां पर रेप/बलात्कार की भविष्यवाणी भी होने लगी है. दरअसल टीवी9 पर एक साप्ताहिक ज्योतिष का कार्यक्रम है जिसमें सचिदानंद बाबू गुरूजी राशियों के हिसाब से भविष्वाणी करते हैं. शुक्रवार को प्रसारित कार्यक्रम में लड़कियों की राशि चक्र के हिसाब से रेप की भविष्यवाणी की गयी. शुक्रवार को, ज्योतिषी राशियों के आधार पर महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाओं की भविष्यवाणी करते हुए इससे जुड़ी अटपटी बातें बताई गयी. उदाहरणस्वरूप कन्या राशि की लड़कियों के बारे में भविष्यवाणी की गयी कि इस राशि की 14 से 20 साल की लड़कियां सावधान रहे, उनके साथ रेप हो सकता है. यहाँ तक भविष्यवाणी की गयी कि उनके अपने घर के सीढ़ी घर में यह रेप हो सकता है और रेपिस्ट उसके माँ-बाप या फिर कोई सहकर्मी हो सकता है. मेष राशि की लड़कियों के बारे में भविष्यवाणी की गयी कि उनके साथ बाथरूम में बलात्कार हो सकता है जबकि कुंभ राशि कि लड़कियों के बारे में कहा गया कि पति का बड़ा या छोटा भाई उनके साथ बलात्कार कर सकता है. इसी तरह की कई और उल-जुलूल भविष्यवाणियां शो के दौरान की गयी. अब इसे क्या कहा जाए? न्यूज़ चैनलों पर और क्या-क्या दिखाया जाएगा. क्या सूचना और प्रसारण मंत्रालय संज्ञान लेकर कुछ कार्रवाई करेगा?
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar