ओटीटी अमेजॉन प्राइम (OTT News in Hindi) पर कुछ समय पहले ही रिलीज हुई फिल्म 'तूफान' ने रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल की है और 2021 में अमेजॉन प्राइम पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। अमेजॉन प्राइम वीडियो की तरफ से यह आंकड़ा जारी किया गया है। गौरतलब है कि इस फिल्म में फरहान अख्तर ने मुक्केबाज की मुख्य भूमिका अदा की है जिसे दर्शकों ने पसंद किया और रिलीज होने के पहले सप्ताह के भीतर ही सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो के रूप में शीर्ष पर पहुँच गया।
फिल्म को भारत के 3,900 प्लस से अधिक कस्बों और शहरों में और दुनिया भर के 160 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में देखा गया है। इसके अलावा, स्थानीय भाषाओं की श्रेणी में और क्षेत्र में विश्व स्तर पर, फिल्म 'नरप्पा' (तेलुगु), 'सरपट्टा परंबरई' (तमिल) और 'मलिक' (मलयालम), भारत के 3,200 से अधिक कस्बों और शहरों में और 150 से अधिक देशों में देखी गईं।
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
