युवा पत्रकार तरुण वत्स ने राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी यूनीवार्ता से इस्तीफा दे दिया है और वह नोटिस पीरियड सर्व कर रहे हैं। इस बीच खबरे हैं कि वह बहुत जल्द किसी राष्ट्रीय दैनिक अख़बार से अपनी नयी पारी की शुरुआत करेंगे। तरुण को हाल ही में डॉ. एस राधाकृष्णन स्मृति मीडिया सम्मान से नवाजा गया था।
तरुण यूनीवार्ता में उप संपादक के पद पर अपनी सेवायें दे रहे थे और फिलहाल खेल डेस्क पर कार्यरत थे। उन्होंने करीब ढाई साल पहले यूनीवार्ता में ज्वाइन किया था। हिंदी जर्नलिज्म में जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पोस्ट ग्रेजुएट तरुण ने ग्रेजुएशन के दौरान से ही कई बड़े संस्थानों के साथ बतौर फ्रीलांस काम किया है जिसमें नई दुनिया, नेशनल दुनिया तथा आईएनएस मीडिया ग्रुप शामिल है।
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar