Media Khabar

Advertisement

Advertisement

इंडिया न्यूज़ पर धोनी सरकार तो आजतक पर पक्का है जी !

भारतीय क्रिकेट टीम टी20 के फाइनल में पहुँच गयी है. क्रिकेट प्रेमियों के साथ-साथ न्यूज़ चैनलों पर भी इसका जश्न मन रहा है और भारतीय क्रिकेट टीम की तारीफों के पुल बाँधे जा रहे हैं. धोनी की कप्तानी और विराट की विराट पारी की चर्चा हो रही है. तारीफ़ करते-करते न्यूज़ चैनल इतने जोश में आ गए हैं कि फाइनल मैच...

M
Media Khabar
April 5, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम टी20 के फाइनल में पहुँच गयी है. क्रिकेट प्रेमियों के साथ-साथ न्यूज़ चैनलों पर भी इसका जश्न मन रहा है और भारतीय क्रिकेट टीम की तारीफों के पुल बाँधे जा रहे हैं. धोनी की कप्तानी और विराट की विराट पारी की चर्चा हो रही है. तारीफ़ करते-करते न्यूज़ चैनल इतने जोश में आ गए हैं कि फाइनल मैच होने के पहले ही भारत को टी20 का विजेता करार दिया है और इसके लिए स्पेशल पैकेज बना-बनाकर स्टोरी-पर-स्टोरी दिखा रहे हैं. इंडिया न्यूज़ जहाँ 'धोनी सरकार' का एलान कर रहा है तो आजतक उसपर मुहर लगाते हुए 'कप तो पक्का है जी' कहता है. लेकिन यदि किसी कारणवश भारत जीत नहीं पाता तो यही चैनल कैसे धोनी,विराट और पूरी भारतीय टीम को धोयेंगे. चने के झाड़ पर चढ़ाना कोई इनसे सीखे. बहरहाल देखिए दो चैनलों पर चली दो तस्वीरें :
कप तो पक्का है जी : आजतक की माने तो 'कप तो पक्का है जी' ... ये बात और है कि भारत को कप नहीं मिला तो इसी क्रिकेट टीम की बारात निकालने मे यही 'आजतक' कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा. india-news-dhoni

अबकी बार धोनी सरकार : क्रिकेट में भी चुनाव का तड़का. इंडिया न्यूज़ पर 'धोनी सरकार'

aajtak-cup

M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar