उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का आज जी न्यूज़ पर टीवी इंटरव्यू प्रसारित हुआ. इस इंटरव्यू को जी न्यूज़ के संपादक सुधीर चौधरी ने लिया. लेकिन इस इंटरव्यू में सवाल-जवाब का जो सिलसिला था वो बेहद निराशाजनक था. मतलब चुभने वाले सवालों की बड़ी कमी थी. दोस्ताना इंटरव्यू चल रहे थे. चुभने वाले काउन्टर सवालों का अभाव था. इसीलिए आईआईएमसी में सेमीनार के पहले यज्ञ कर विवादों में आए पत्रकार आशीष कुमार अंशु अपने एफबी वॉल पर लिखते हैं -
सुधीर चौधरी का योगी आदित्यनाथ के साथ साक्षात्कार देख रहा हूँ। ऐसा नहीं लग रहा कि कोई पत्रकार बात कर रहा है। सुधीर बीजेपी कार्यकर्त्ता की तरह बात कर रहे है।
बहरहाल देखिए इंटरव्यू और स्वयं ही निर्णय लीजिये.
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
