Media Khabar

Advertisement

Advertisement

सुधीर चौधरी को मिला प्रधानमंत्री मोदी का साथ

ज़ी न्यूज़ के संपादक सुधीर चौधरी को चाहे आप कितना भी गरिया ले. उमा खुराना फर्जी स्टिंग और ज़ी जिंदल ब्लैकमेलिंग प्रकरण पर कोस लें, लेकिन उससे क्या फर्क पड़ता है. वे प्रधानमंत्री मोदी के चहेते हैं. आप उनका क्या बिगाड़ लेंगे. वे आपका डीएनए टेस्ट करते रहेंगे. बहरहाल सुधीर, प्रधानमंत्री मोदी के आँख के तारे...

M
Media Khabar
October 28, 2016 0 views

Advertisement

Advertisement

ज़ी न्यूज़ के संपादक सुधीर चौधरी को चाहे आप कितना भी गरिया ले. उमा खुराना फर्जी स्टिंग और ज़ी जिंदल ब्लैकमेलिंग प्रकरण पर कोस लें, लेकिन उससे क्या फर्क पड़ता है. वे प्रधानमंत्री मोदी के चहेते हैं. आप उनका क्या बिगाड़ लेंगे. वे आपका डीएनए टेस्ट करते रहेंगे. बहरहाल सुधीर, प्रधानमंत्री मोदी के आँख के तारे इस कदर बने हुए हैं कि वे अपने साथ हर जगह उन्हें लेकर ले जाते हैं और राष्ट्राध्यक्षों से मिलवाते हैं. हाल ही में जब न्यूजीलैंड के पीएम से प्र.मोदी ने मुलाकात की तो मीडिया से मुलाक़ात के नाम पर सिर्फ दो पत्रकारों को ले जाया गया. इसमें से एक सुधीर चौधरी थे. खुद सुधीर चौधरी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी और साथ में फोटो भी शेयर किया.  देखिये तस्वीर - [caption id="attachment_28350" align="aligncenter" width="644"]सुधीर चौधरी को मिला प्रधानमंत्री मोदी का साथ सुधीर चौधरी को मिला प्रधानमंत्री मोदी का साथ[/caption]
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar