Media Khabar

Advertisement

Advertisement

एक तरफ 10 पत्रकार मारे गए और दूसरी तरफ सुदर्शन न्यूज़ का कर्मकांड देखिए

फ़िल्म PK के बहाने धर्म पर चर्चा कर रहे सुदर्शन चैनल के इस एंकर की बात आप सुन लें तो बहुत आसानी से समझ सकते हैं कि धार्मिक उन्माद की जड़ें कहाँ पनपती है. एक तरफ आज एक ऐसी पत्रिका पर आतंकवादी हमला हुआ है और जिसमे 10 पत्रकारों की जान चली गयी जो पाखण्ड के विरुद्ध और जनतंत्र के पक्ष में खड़ा रहा है और दूसर...

M
Media Khabar
January 7, 2015 2 views

Advertisement

Advertisement

फ़िल्म PK के बहाने धर्म पर चर्चा कर रहे सुदर्शन चैनल के इस एंकर की बात आप सुन लें तो बहुत आसानी से समझ सकते हैं कि धार्मिक उन्माद की जड़ें कहाँ पनपती है. एक तरफ आज एक ऐसी पत्रिका पर आतंकवादी हमला हुआ है और जिसमे 10 पत्रकारों की जान चली गयी जो पाखण्ड के विरुद्ध और जनतंत्र के पक्ष में खड़ा रहा है और दूसरी तरफ हमारे यहाँ एक ऐसा चैनल सीना तानकर तेजी से मज़बूत हो रहा है जो कि बुनियादी रूप से जनतंत्र के विरुद्ध और पाखण्ड के पक्ष में है. आप इस चैनल की वैचारिक समझ पर बात न भी करें तो ऐसी भाषा में बात करता है जो कि संवैधानिक स्तर पर देखने पर कटघरे में आ जाए और उतने ही महान इन्हें फ़ोन करके अपनी राय देनेवाले दर्शक. खुलेआम कह रहे हैं-इस फ़िल्म को आमिर खान ने,पी करके बनाया है,शराब पीकर बनाया है,होश में बनाया होता तो ऐसा नहीं बनाता. @fb
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar