अनंत झा
सहारा के सर्वेसर्वा सुब्रत राय की क्या औकात है?चिटफंड के जरिए आम लोगों के हज़ारों लाखों लोगों के गाढ़ी कमाई एवं उनके भरोसे को लूट रहा यह शख्स अब देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट को आंख दिखा रहा है.हद तो यह कि इस सुब्रत राय नाम के शख्स को इतना गुरुर है कि वह अब सुप्रीम कोर्ट द्वारा सहारा के विरुद्ध कार्यवाई नहीं कर पाने को नजीर के तौर पर देख रहा है.ऐसे में जब इस शख्स का पासपोर्ट तक अदालत में जमा है,यह सुप्रीम कोर्ट को देख लेने की धमकी दे रहा है.इस व्यक्ति की हिम्मत को तो देखिए कि यह खुलेआम यह कह रहा है कि अदालत ने गलत निर्णय दिया है.
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
