अमिताभ अग्निहोत्रीउत्तर प्रदेश की दोनों बड़ी पार्टियां- सपा और बसपा इस उम्मीद के सहारे बैठी नज़र आ रही हैं की 2017 में विधान सभा चुनाव आते आते मोदी का जादू उतर जायेगा। …… अनौपचारिक बातचीत में दोनों दलों के नेतागण यही उम्मीद थामे बैठे लगते हैं। लेकिन फ़र्ज़ कीजिये की अगर यह जादू नहीं उतरा तब तक तो ????? मैने ये सवाल इन दोनों दलों के कई बड़ों से पूछा ----- एकसा जबाब मिला - तब तो दिक्कत हो जायेगी। मेरी सलाह भी दोनों दलों के मित्रों को एकसी ही थी --- दौड़ में किसी की टांग टूटने की उम्मीद पर अपने जीतने की रणनीति मत बनाइये। .... खुद तेज दौड़ने की कोशिश कीजिये हुज़ूर। (स्रोत-एफबी)
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar