Media Khabar

Advertisement

Advertisement

एबीपी न्यूज के एंकर सिद्दार्थ शर्मा ने दिया इस्तीफा, स्टार के प्रोजेक्ट से जुडेंगे

[caption id="attachment_8194" align="alignright" width="832"] सिद्धार्थ शर्मा, एंकर, एबीपी न्यूज[/caption] ब्रेकिंग न्यूज़ : सूत्रों के हवाले से एबीपी न्यूज से एक बड़ी खबर आ रही है. खबर सही है तो एबीपी न्यूज के लिए यह एक और बड़ा झटका है. विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक तेज तर्रार एंकर सिद्दार्थ शर्मा ने...

M
Media Khabar
July 27, 2013 1 views

Advertisement

Advertisement

[caption id="attachment_8194" align="alignright" width="832"]सिद्धार्थ शर्मा, एंकर, एबीपी न्यूज सिद्धार्थ शर्मा, एंकर, एबीपी न्यूज[/caption] ब्रेकिंग न्यूज़ : सूत्रों के हवाले से एबीपी न्यूज से एक बड़ी खबर आ रही है. खबर सही है तो एबीपी न्यूज के लिए यह एक और बड़ा झटका है. विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक तेज तर्रार एंकर सिद्दार्थ शर्मा ने चैनल को अलविदा कह दिया है और अब वे नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं. यह इस्तीफा उन्होंने पहले ही दे दिया था और इस महीने के अंत तक उनका नोटिस पीरियड पूरा हो जाएगा. हालाँकि इस खबर की अबतक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है. लेकिन खबर पूरी तरह से सही है. सिद्दार्थ शर्मा से भी इस बाबत कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है. लेकिन सूत्रों की माने तो वे स्टार के किसी प्रोजेक्ट से जुड़ने वाले हैं और संभवतः वहां एंकर हेड बनकर जा रहे हैं. खबर यहाँ तक है कि नए प्रोजेक्ट में शामिल होने के लिए वे मुंबई रवाना भी हो चुके है. सूत्र बता रहे हैं कि इसी प्रोजेक्ट से एबीपी न्यूज के अभिजीत दास पहले ही जुड़ चुके हैं और उनकी नियुक्ति वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर हुई है. अब सच क्या है , यह अगले कुछ दिनों में स्पष्ट हो ही जाएगा. सिद्दार्थ पिछले दस सालों से स्टार न्यूज और बाद में बने एबीपी न्यूज़ से जुड़े रहे . स्टार के लॉन्चिंग टीम में भी वह थे. स्पोर्ट्स एंकरिंग में उन्हें महारत हासिल है. एबीपी न्यूज़ से पहले वे ज़ी न्यूज़ में भी चार साल काम कर चुके हैं. नये प्रोजेक्ट के लिए उन्हें शुभकामनाएं.
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar