हिंदी समाचार चैनल 'न्यूज़ नेशन' के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ शैलेश ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वे पिछले तीन साल से चैनल के साथ जुड़े हुए थे और उन्हीं के नेतृत्व में चैनल लॉन्च हुआ था. चैनल ने अच्छे कंटेंट और साफ़-सुथरी ख़बरों की बदौलत न केवल अपनी अलग पहचान बनायी बल्कि टीआरपी चार्ट में चोटी के चैनलों के सामने चुनौती भी पेश की.
शैलेश ने इस्तीफा क्यों दिया है यह अभी तक ठीक से स्पष्ट नहीं हो पाया है. चैनल का नया एडिटर-इन-चीफ कौन होगा, इसकी भी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है. हाँ शैलेश कहीं और ज्वाइन करने नहीं जा रहे हैं, यह खबर पुष्ट है. इसके पहले वे टीवी टुडे ग्रुप के साथ थे. उन्होंने नवभारत टाइम्स और रविवार में भी काम किया है.M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar