Media Khabar

Advertisement

Advertisement

येपमी डॉट कॉम का विज्ञापन करेंगे शाहरुख खान

एजेंसी [caption id="attachment_21055" align="alignleft" width="292"] येपमी डॉट कॉम का विज्ञापन करेंगे शाहरुख खान[/caption]बॉलीवुड ‘बादशाह’ शाहरुख खान ऑनलाइन फैशन ब्रैंड ‘येपमी डॉट कॉम’ का विज्ञापन करेंगे। वह फैशन क्रांति से जुड़ने को काफी उत्साहित हैं। शाहरुख ब्रैंड के आने वाले ऑटम-विंटर कलेक्शन 201...

M
Media Khabar
October 16, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

एजेंसी
[caption id="attachment_21055" align="alignleft" width="292"]येपमी डॉट कॉम का विज्ञापन करेंगे शाहरुख खान येपमी डॉट कॉम का विज्ञापन करेंगे शाहरुख खान[/caption]बॉलीवुड ‘बादशाह’ शाहरुख खान ऑनलाइन फैशन ब्रैंड ‘येपमी डॉट कॉम’ का विज्ञापन करेंगे। वह फैशन क्रांति से जुड़ने को काफी उत्साहित हैं। शाहरुख ब्रैंड के आने वाले ऑटम-विंटर कलेक्शन 2014 के टेलीविजन विज्ञापन के साथ ब्रैंड के ब्रैंड एंबेस्डर के रूप में नजर आएंगे। शाहरुख ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं पहली बार ऑनलाइन फैशन ब्रैंड का विज्ञापन कर रहा हूं और इसके लिए मैं येपमी के साथ साझेदारी करके रोमांचित हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘फैशन के लिए प्रभावी होने के लिए इसे समय के साथ विकसित होना है और नयापन लाना है। तेज फैशन पर ध्यान देने के साथ येपमी एक प्रगतिशील और सही फैशन का ब्रैंड है जो ज्यादातर नए फैशन ट्रेंड पेश करता है। मैं फैशन क्रांति में शामिल होने पर संभावनाएं देखता हूं।’’ ‘येपमी डॉट कॉम’ के सह-संस्थापक और मुख्य संचालन अधिकारी संदीप शर्मा ने बताया कि टीम शाहरुख को ब्रैंड अंबेस्डर बनाकर बहुत उत्साहित है। टीम को लगता है कि यह संबंध निश्चित रूप से ब्रैंड और देश भर में शाहरुख के प्रशंसकों के बीच मजबूत संपर्क बनाएगा। शर्मा ने कहा, ‘‘भारत और विदेशों में शाहरुख के हर आयुवर्ग के बहुत से प्रशंसक हैं और उनकी मौजूदगी से येपमी के महत्वांकाक्षी मूल्य में तेजी से वृद्धि होगी।’’ इससे पहले येपमी, फरहान अख्तर और सोनू सूद जैसी बॉलीवुड हस्तियों को ब्रैंड एंबेस्डर बना चुकी है।
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar