Media Khabar

Advertisement

Advertisement

सोशल मीडिया और लेखन पर 31 अगस्त को संगोष्ठी, पांच लोगों को विष्णु प्रभाकर सम्मान

आगामी ३१ अगस्त,रविवार को राजघाट स्थित गांधी हिन्दुस्तानी साहित्य सभागार में ‘सोशल मीडिया और लेखन’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान एवं इण्डिया अनलिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है. उक्त संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि पद्मा सचदेवा एवं बतौर मुख्य वक्ता शम्भुनाथ शुक्ल होंगे...

M
Media Khabar
August 23, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

आगामी ३१ अगस्त,रविवार को राजघाट स्थित गांधी हिन्दुस्तानी साहित्य सभागार में ‘सोशल मीडिया और लेखन’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान एवं इण्डिया अनलिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है. उक्त संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि पद्मा सचदेवा एवं बतौर मुख्य वक्ता शम्भुनाथ शुक्ल होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ विमिलेश कांत वर्मा करेंगे. इनके अलावा साहित्यकार मनोज भावुक, अलका सिंह एवं क्षमा सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे. इसबार के आयोजन में साहित्य,पत्रकारिता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में कुल पांच लोगों को विष्णु प्रभाकार सम्मान से सम्मानित किये जाने की घोषणा हुई है. सम्मानित होने वालों में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ सौरभ मालवीय को पत्रकारिता एवं प्रज्ञा तिवारी, राजेन्द्र कुंवर फरियादी सहित कौशल उप्रेती को साहित्य के लिए विष्णु प्रभाकर सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है. फोटो पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यों के लिए मनोज सिन्हा को विष्णु प्रभाकर सम्मान देने की घोषणा हुई है. कार्यक्रम का आगामी ३१ अगस्त, रविवार को आयोजन गांधी हिन्दुस्तानी साहित्य सभागार १, जवाहर लाल नेहरू मार्ग राजघाट पर शाम पांच बजे से है.उक्त जानकारी सन्निधि संगोष्ठी की संयोजक किरण आर्या ने दी है.
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar