Media Khabar

Advertisement

Advertisement

संजय पांडेय,इन्द्रजीत राय और आमोद राय भी न्यूज़ एक्सप्रेस का हिस्सा बने

[caption id="attachment_5906" align="alignright" width="300"] न्यूज़ एक्सप्रेस [/caption]न्यूज़ एक्सप्रेस में आजकल बदलाव की बयार चल रही है. सीइओ विनोद कापड़ी के नेतृत्व में चैनल के साथ अच्छे पत्रकारों का जुडना जारी है. इसी कड़ी में नया नाम है संजय पांडेय का. उन्हें न्यूज़ एक्सप्रेस का नया जी.एम.(ऑपरेश...

M
Media Khabar
January 8, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

[caption id="attachment_5906" align="alignright" width="300"]न्यूज़ एक्सप्रेस न्यूज़ एक्सप्रेस [/caption]न्यूज़ एक्सप्रेस में आजकल बदलाव की बयार चल रही है. सीइओ विनोद कापड़ी के नेतृत्व में चैनल के साथ अच्छे पत्रकारों का जुडना जारी है. इसी कड़ी में नया नाम है संजय पांडेय का. उन्हें न्यूज़ एक्सप्रेस का नया जी.एम.(ऑपरेशन) बनाया गया है. संजय पांडेय पूर्व मे बतौर एक्जेक्यूटिव प्रोड्यूसर ज़ी न्यूज़ में कार्यरत थे. उसके बाद लाइव इंडिया में टेक्नीकल हेड के तौर पर उन्होंने काम किया. संजय पांडेय के अलावा ज़ी न्यूज़ के खोजी पत्रकार 'इन्द्रजीत राय' भी अब न्यूज़ एक्सप्रेस की स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव टीम का हिस्सा हो गए हैं..उनकी नियुक्ति डिप्टी एडिटर के पद पर हुई है. इन दोनों के अलावा अमोद राय भी डिप्टी एडिटर (पॉलिटिकल रिपोर्टिंग) के तौर पर न्यूज़ एक्सप्रेस से जुड़ गए हैं. ख़बरों के मुताबिक आने वाले समय में कुछ और लोग चैनल से जुडेंगे. न्यूज़ एक्सप्रेस पर नज़र बनाये रखिये.
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar