Media Khabar

Advertisement

Advertisement

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में संविधान दिवस का आयोजन

भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में 26 नवम्बर 2015 को संविधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। देश में पहली बार मनाये जा रहे संविधान दिवस के उपलक्ष्य में 'भारतीय संविधान: नागरिक के दायित्व और अधिकार'विषयक व्याख्यान का आयोजन किया गया है। देश में 26 नवम्बर का दिन संव...

M
Media Khabar
November 25, 2015 0 views

Advertisement

Advertisement

भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में 26 नवम्बर 2015 को संविधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। देश में पहली बार मनाये जा रहे संविधान दिवस के उपलक्ष्य में 'भारतीय संविधान: नागरिक के दायित्व और अधिकार'विषयक व्याख्यान का आयोजन किया गया है। देश में 26 नवम्बर का दिन संविधान दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर देश में पहली बार किसी शैक्षणिक संस्थान द्वारा संविधान दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन 26 नवम्बर 2015 को प्रातः 11.30 बजे विश्वविद्यालय के एम.पी.नगर स्थित विकास भवन परिसर के सभागार में होगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हरियाणा एवं पंजाब उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ. भारत भूषण प्रसून होंगे।वे 'भारतीय संविधान: नागरिक के दायित्व और अधिकार'विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बृज किशोर कुठियाला करेंगे। संविधान दिवस के आयोजन के विषय में बताते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बृज किशोर कुठियाला ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। लोकतांत्रिक देश का शासन संचालन संविधान में बताये गए प्रावधानों के अनुसार होता है। हमें अपने संविधान पर गर्व है। युवाओं एवं विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के उजले पक्ष एवं लोकतंत्र में नागरिकों के दायित्व एवं अधिकारों के विषय में बताया जाना जरूरी है। इसी उद्देश्य से संविधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समस्त शैक्षणिक विभागों के विद्यार्थी,अधिकारी,शिक्षकगण एवं नगर के गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar