Media Khabar

Advertisement

Advertisement

उत्तरप्रदेश/उत्तराखंड में समाचार प्लस की स्थिति और मजबूत,ज़ी संगम और ईटीवी से चार गुनी ज्यादा टीआरपी

समाचार प्लस की लगातार बढ़ती लोकप्रियता ने इस हफ्ते उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी चैनलों के टीआरपी के किले को ध्वस्त कर दिया है। ताजा टीआरपी में समाचार प्लस उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सभी प्रतिस्पर्धी चैनलों को बड़े अंतर से पछाड़ते हुए सूबे का सरताज बन गया है। इससे ये भी साबित हो गया है कि जब भरोस...

M
Media Khabar
September 4, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

samachar plus 4 septemberसमाचार प्लस की लगातार बढ़ती लोकप्रियता ने इस हफ्ते उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी चैनलों के टीआरपी के किले को ध्वस्त कर दिया है। ताजा टीआरपी में समाचार प्लस उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सभी प्रतिस्पर्धी चैनलों को बड़े अंतर से पछाड़ते हुए सूबे का सरताज बन गया है। इससे ये भी साबित हो गया है कि जब भरोसे की बात आती है तो बाकी सभी चैनल उससे काफी पीछे छूट जाते हैं। इस हफ्ते समाचार प्लस ने ऐतिहासिक कामयाबी हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड में नंबर 1 का ताज पहना है। समाचार प्लस ने सबसे बड़ा कमाल तो यूपी के महानगरों में किया है, जहां समाचार प्लस की टीआरपी जी संगम और ईटीवी से करीब चार गुनी ज्यादा है। यानि यूपी के मेरठ, आगरा, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, इलाहाबाद और लखनऊ में समाचार लोकप्रियता के उस शीर्ष पर पहुंच चुका है जहां वर्षों पुराने चैनल आस-पास भी नजर नहीं आते। समाचार प्लस के एडिटर इन चीफ उमेश कुमार ने चैनल के सभी कर्मचारियों को बधाई दी है। उमेश कुमार ने उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के लोगों को भी संदेश दिया है कि जिस तरह समाचार प्लस धारदार और निष्पक्ष तरीके से आप तक हर खबर पहुंचाता आ रहा है। आगे भी हमारा ये मिशन जारी रहेगा।
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar