Media Khabar

Advertisement

Advertisement

समाचार प्लस के कामयाबी के दो साल

हिंदी समाचार चैनल 'समाचार प्लस' ने दो साल पूरे कर लिए. उमेश कुमार (एडिटर-इन-चीफ) के नेतृत्व में साल 2012 में जून के महीने में चैनल को लॉन्च किया गया था. चैनल को यूपी और उत्तराखंड पर केंद्रित रखा गया था और चैनल वहां अपनी पहचान बनाने में कामयाब भी हुआ. चैनल ने न केवल अपनी पहचान बनायी बल्कि टीआरपी की द...

M
Media Khabar
June 15, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

हिंदी समाचार चैनल 'समाचार प्लस' ने दो साल पूरे कर लिए. उमेश कुमार (एडिटर-इन-चीफ) के नेतृत्व में साल 2012 में जून के महीने में चैनल को लॉन्च किया गया था. चैनल को यूपी और उत्तराखंड पर केंद्रित रखा गया था और चैनल वहां अपनी पहचान बनाने में कामयाब भी हुआ. चैनल ने न केवल अपनी पहचान बनायी बल्कि टीआरपी की दौड़ में ईटीवी जैसे पुराने चैनलों को पटखनी देकर आगे निकला. चैनल के दो साल पूरे होने पर चैनल के एडिटर-इन-चीफ उमेश कुमार एफबी पर लिखते हैं : "Happy 2nd Birthday Samachar Plus..... You Are My Heartline..." वहीं चैनल के मैनेजिंग एडिटर अमिताभ अग्निहोत्री लिखते हैं - "आज समाचार प्लस उत्तर प्रदेश - उत्तराखंड को २ वर्ष हो गए। अपार जन विश्वास और स्नेह मिला इस यात्रा में। उमेशजी के निर्देशन में यह यात्रा अनवरत जारी है। उत्तर प्रदेश - उत्तराखंड को शुक्रिया कहना नाकाफी होगा। उसका नेह तो अमूल्य है। हाँ , अपने सभी साथियों को इस सफल यात्रा के लिए बधाई ज़रूर। …"
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar