
चर्चा : सहारा में नया सर्कुलर जारी कर सभी पत्रकारों को निर्देश दिया गया है कि वो उपेंद्र राय को पूरा सहयोग दें।
अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि सेबी की कार्रवाई से घबराए सहारा मैनेजमेंट को उपेंद्र राय ने ये भरोसा दिलाया है कि वो उनके समर्थन में बहुत से सांसदों, विधायकों और न्यायविदों से सेबी के ख़िलाफ़ पत्र लिखवाकर और सवाल उठवाकर माहौल बनवा देंगे।
इसी काम में मदद के लिए उन्हें समूह के सभी प्रमुख पत्रकारों से कुछ काम भी करवाना होगा।
अंदर की खबर है कि इसी बहाने उपेंद्र राय दोबारा न्यूज मीडिया पर कब्जा जमाने की कोशिश में हैं और भारी दबाव में पड़ा सहारा मैनेजमेंट उनकी ये बात मानने को भी मजबूर हो गया है।
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar