Media Khabar

Advertisement

Advertisement

बारूद के ढ़ेर पर सहारा,कभी भी हो सकता है विस्फोट!

अज्ञात कुमार सहाराकर्मियों का गुस्सा भड़क रहा है प्रबंधन द्वारा लगातार किए जा रहे वादे से परेशान सहाराकर्मी परेशान हो रहे हैं। उनका धैर्य टूटता नजर आ रहा है। पहले तो नोएडा कैंपस के सभी पत्रकार गौतम सरकार के पास चले जाते थे। लेकिन बात बनते नहीं देख कर्मचारियों ने मालिक के पास ही जाने का मन बनााया। 24...

M
Media Khabar
February 24, 2015 0 views

Advertisement

Advertisement

अज्ञात कुमार
सहाराकर्मियों का गुस्सा भड़क रहा है प्रबंधन द्वारा लगातार किए जा रहे वादे से परेशान सहाराकर्मी परेशान हो रहे हैं। उनका धैर्य टूटता नजर आ रहा है। पहले तो नोएडा कैंपस के सभी पत्रकार गौतम सरकार के पास चले जाते थे। लेकिन बात बनते नहीं देख कर्मचारियों ने मालिक के पास ही जाने का मन बनााया। 24 फरवरी को दोपहर करीब दो बजे सैकडों की संख्या में कर्मचारी जेबी राय के दफ्तर पहुंचे। जेबी राय के सुरक्षा गार्ड ने कहा कि साहब लंच कर रहे हैं। पत्रकारों के वहां पहुंचते ही प्रबंधन के कान खड़े हो गए। दो तीन चैनल हेड फटाफट मौके पर पहुंचे। पत्रकारों से कहा गया कि साहब लंच करने के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जाएंगेे। वहां से लौटने के बाद शाम साढे छह बजे के बाद आपसे मिल सकते हैं। इसके बाद सभी पत्रकार अपने काम पर लौट आए। उसके बाद शुरु हुआ प्रबंधन का कवर अप का खेल। इस बार गौतम सरकार की जगह न्यूज़ फ्लोर पर आये सीबी सिंह और अनिल राय। उन्होंने कहा कि कल यानि 25 फरवरी को सीनियर अफसर की आधी सैलरी आ जाएगी। अब कंपनी के दिन सुधरने वाले हैं। आपलोग ऐसा कोई काम नहीं करें जिससे चैनल बंद होने की कगार पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सहाराश्री ने मार्च तक का समय मांगा है उसके बाद स्थिति सुधर जाएगी। उन्होंने पत्रकारों से ये भी कहा कि इसके बाद भी अगर आप साहब से मिलना चाहते हैं तो मिल सकते हैं। लेकिन पत्रकार इससे संतुष्ट नहीं थे। इसके पहले भी उन्हें कई वादे दिए जा चुके हैं। वे शाम को साढे छह बजे जेबी राय के दफ्तर पहुंच गए। लेकिन वो नदारद थे। तब कहा गया कि साहब रात साढे नौ बजे आएंगे आप मिलने आइए। पत्रकारों ने कहा कि साढे नौ बजे तक अधिकांश लोग तो चले जाएंगे। फिर 25 फरवरी को बारह बजे मिलने का समय तय किया गया। अब आगे देखना है पत्रकारों और जेबी राय के बीच क्या बात होती है।
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar