अज्ञात कुमार[caption id="attachment_12768" align="alignright" width="635"]
सुब्रत रॉय के बोल वचन[/caption]
सहारा् के सुप्रीमो सुब्रत रॉय की मानें तो सुप्रीम कोर्ट सहारा-सेबी विवाद में अपनी इज़्ज़त बचाने में जुट गया है। सुब्रत का दावा है कि देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट, सहारा के खिलाफ दिए अपने कड़े फैसले से वापस लौटने की कोशिश कर रही है। कोलकाता में 27 नवंबर को सहारा के कर्मचारियों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए सुब्रत रॉय सुप्रीम कोर्ट का माखौल उड़ाने से नहीं चूके। उन्होंने यहां तक कह डाला कि सुप्रीम कोर्ट कौन होता है ये कहने वाला कि मैं विदेश जाऊं या नहीं। सुब्रत के इस अहंकार के पीछे पैसे का दम है या कुछ और ये वीडियो देखने के बाद आप खुद तय कीजिए।
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar