Media Khabar

Advertisement

Advertisement

सहारा के मालिक की तानाशाही देखिए - LIVE

सहारा के मालिक सुब्रत रॉय के तानाशाही रवैये के खिलाफ तीन वीडियो मीडिया खबर डॉट कॉम के पास भेजा गया है और आग्रह किया गया है कि इसे प्रकाशित किया जाए. इसमें से एक में सेबी को धमकी, दूसरे में व्यवस्था को चुनौती और हैंग करने का एलान कर रहा है साथ ही तीसरे में नकदी जमा कर नक्कारों की फौज खड़ा करने की बात...

M
Media Khabar
February 24, 2014 1 views

Advertisement

Advertisement

Q-SHOP-SUBROTO-ROYसहारा के मालिक सुब्रत रॉय के तानाशाही रवैये के खिलाफ तीन वीडियो मीडिया खबर डॉट कॉम के पास भेजा गया है और आग्रह किया गया है कि इसे प्रकाशित किया जाए. इसमें से एक में सेबी को धमकी, दूसरे में व्यवस्था को चुनौती और हैंग करने का एलान कर रहा है साथ ही तीसरे में नकदी जमा कर नक्कारों की फौज खड़ा करने की बात की जा रही है. इसे हम उस पत्र के साथ प्रकाशित कर रहे हैं :
अज्ञात कुमार
सुब्रत रॉय कह रहा है कि वह सेबी पर इतने मुकदमे और क्लेम की डिमांड कर देगा कि उसे समझ में आ जाएगा कि किससे पाला पड़ा है। सुब्रत दूसरे वीडियो में पूरे सिस्टम को चुनौती देने की बात को याद करता है। कहता है कि हमने सिस्टम को चैलेंज किया था कि कोई गलती बता दे सहारा में। अगर है तो उसे हैंग करदे वर्ना उन लोगों को हैंग करदे जो सहारा के पीछे पड़े हैं। सुब्रत को ‘हैंग’ से कुछ ज्यादा प्रेम है। यह वीडियो किसी स्टिंग का पार्ट नहीं है यह खुलेआम संबोधन है जहां यह अपराधी न्यायालय, सेबी और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को तार-तार करने की धमकी दे रहा है। कर्मचारियों को नैतिकता की घुट्टी पिलाने वाले वीडियो में ऐसी बहुत सी बाते हैं जिससे इस अपराधी के इरादे जाहिर होते हैं। हालांकि ज्यादातर समय वह फालतू की नैतिकता बघार रहा है इसलिए हम टुकड़े-टुकड़े में उसका वीडियो जारी कर रहे हैं। तीन करोड़ से भी ज्यादा फर्जी दस्तावेजों के बल उछल कूद मचाने वाले सहारा के सुप्रीमो को लगता था कि वह सबको अपनी जेब में रख सकता है। दरअसल उसकी समझ ऐसी बनने के पीछे भी व्यवस्था के वे कीड़े हैं जिन्होंने उसके दिमाग को सातवें आसमान पर पहुचा दिया है। ब्यूरोक्रेसी से लेकर राजनीतिज्ञों तक में उसके दलाल मौजूद हैं। करीब एक घंटे का वीडियो हमारे पास है। हमारा उद्देश्य साफ है ऐसे आर्थिक अपराधियों के कारगुजारियों को सामने लाना। जहां बड़े मीडिया संस्थानों को सांप (नोट) सुंघ गया है ऐसे में जरूरी है कि वैकल्पिक मीडिया के जरिए इस तरह के काले कारनामे करने वालों का चेहरा सामने लाया जाय। कृपया इस बड़े उद्देश्य में हमारे भागीदार बनें। सेबी की जगह कोई आम आदमी इतनी गलती करता तो उसे टांग दिया जाता। ये दंभ भरी बात सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रत रॉय ने तत्कालीन कानून मंत्री अश्विनी कुमार के हवाले से कही। सुब्रत का दावा है कि तत्कालीन कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने उनसे कहा था कि अगर सेबी की जगह कोई नागरिक गलती करता तो उसे टांग दिया जाता। सुब्रत ने यहां तक कह डाला कि देश में तालिबान जैसी स्थिति बना दी गई है। आप भी देखिए ये वीडियो :
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar