अनिल राय, सहारा न्यूज़ ब्यूरो ( SNB) के नए टेलीविजन प्रमुख हो गए । सहारा के सभी टेलीविजन पत्रकारों की रिपोर्टिंग अब सीधे अनिल राय को हो गई। दिल्ली-एनसीआर ब्यूरो भी अनिल राय की निगरानी में रहेगा। अनिल राय की सहारा कॉरपोरेट रिलेशन से मीडिया में वापसी हुई है। अनिल राय इससे पहले भी एसएनबी एडिटर रह चुके हैं और सहारा के यूपी-उत्तराखंड चैनल के प्रमुख की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा चुके हैं। युवा और जोश से भरपूर अनिल राय के नेतृत्व में सहारा यूपी-उत्तराखंड चैनल ने हनक और खनक दोनों ही कायम किया था। 24 जून की शाम को सहारा के सभी चैनल हेड की मौजूदगी में हुई एक बैठक में सहारा मीडिया के सीओओ बरुण दास ने अनिल राय को नई जिम्मेदारी दिए जाने की घोषणा की । अनिल राय ने अपना काम संभाल भी लिया है। अब देखना ये है कि अनिल राय अपनी इस पारी को किस तरह से आगे बढ़ाते हैं।
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar