प्रियंवदा रस्तोगीबॉलीवुड इण्डस्ट्री के सशक्त अभिनेता, सदाशिव अमरापुरकर का आज तड़के 64 साल की उम्र में निधन हो गया। वह फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित थे। अमरापुरकर जी को दो बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। 1984 में उन्हें 'अर्धसत्य' में सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार की भूमिका के लिए पुरस्कार से नवाजा गया, जबकि 1991 में उन्हें 'सड़क' फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ खलनायक का पुरस्कार मिला था। वह एक ऐसे खलनायक थे जिनके पर्दे पर आते ही डर का साम्राज्य छा जाता था हमें तो सड़क में उनका महारानी का किरदार आज भी याद कर रोंगटे खड़े हो जाते है। खलनायक के रोल में उनका लुक, एक्टिंग, आवाज़ सभी लाजवाब थे... भले ही वो हमारे बीच नहीं है लेकिन अपने अभिनय के द्वारा हमेशा हमारे दिलों पर राज करेंगे... @एफबी
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar