Media Khabar

Advertisement

Advertisement

S1 और वीओआई जैसे मरे चैनल अचानक कुंभ में कैसे पैदा हो गए?

S1 और वीओआई चैनल को आपने अंतिम बार कब देखा था. शायद याद नहीं होगा. याद हो भी तो कैसे? दोनों चैनलों को बंद हुए एक अरसा बीत चुका है. सीनियर इंडिया बिल्डर का चैनल S1 तो कई वर्षों तक डमी चैनल के रूप में काम करने और हर साल रीलौन्चिंग का लौलीपॉप देने के बाद अंततः पिछले साल पूरी तरह से बंद हो गया. वीओआई चै...

M
Media Khabar
January 21, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

मर्म तलाशती टी.वी. पत्रकारिता-ज़रा सोचिये !S1 और वीओआई चैनल को आपने अंतिम बार कब देखा था. शायद याद नहीं होगा. याद हो भी तो कैसे? दोनों चैनलों को बंद हुए एक अरसा बीत चुका है.

सीनियर इंडिया बिल्डर का चैनल S1 तो कई वर्षों तक डमी चैनल के रूप में काम करने और हर साल रीलौन्चिंग का लौलीपॉप देने के बाद अंततः पिछले साल पूरी तरह से बंद हो गया. वीओआई चैनल जो पत्रकारों का कब्रिस्तान बन चुका था उसका भी यही हश्र हुआ.

लेकिन अचानक से ये दोनों इलाहाबाद में हो रहे कुंभ मेले में ऐसे जी उठे हैं जैसे उन्हें अमृत कलश से गिरी अमृत की बूंदे मिल गयी हो.

दरअसल कुंभ मेले की ऑफिसियल वेबसाईट पर मान्यता प्राप्त इलेक्ट्रोनिक मीडिया की एक सूची है जिसमें एजेंसी समेत कुल 23 न्यूज़ चैनलों के नाम दिए गए. उनमें से दो नाम S1 और वीओआई चैनल के भी है.

सवाल उठता है कि आखिर दोनों का नाम इस लिस्ट में कैसे आ गया और शोर्टलिस्ट करने वाले अधिकारी ने इन चैनलों का नाम इस लिस्ट में डालने के पहले कोई छानबीन नहीं की.

बहरहाल मामला सीधा नहीं लगता और इसके पीछे गड़बड़घोटाले की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता.

उम्मीद करते हैं कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय और संबंधित अधिकारी इस मसले पर संज्ञान लेंगे और बंद पड़े चैनलों के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े पर रोक लगाएंगे.

कुंभ मेले की ऑफिसियल वेबसाईट पर जारी सूची :

Electronic Media

National News Channels/ Agencies

Local main/Chief Correspondent

S.No. News Channel Name And Address
1 Sahara Samay Sri S.P. Singh 19 B/13 Align Road Ald
2 ETV News Sri Umesh Srivastava 60P/44 Nawab Yusuf Road
3 ETV(Urdu) Sri Mustak Aamir 60P/44 Nawab Yusuf Road
4 IBN-7 Sri Anand Mohan Srivastava, South malaka Allahabad
5 Aaj Tak Sri Ashish Roy,133B/1,Sulem Saray, Allahabad
6 Zee News Sri Dinesh Singh, Bamhrauli,Allahabad
7 NDTV Sri Manvendra Singh, Georgetown, Allahabad
8 ABP News Sri Mohd. Moin Khan,M.G. Marg, Civil Lines
9 India TV Sri Imran Laik,M.G.Marg Civil Lines,Allahabad
10 Live India Sri Alok Malviya, Malviya Nagar, Allahabad
11 Voice Of India Sri Swarmil Chandra,S.P. Marg, Civil Lines
12 Jansandesh Sri Bhuvnesh Pandey,Civil Lines
13 S1 Sri Dilip Singh Civil Line,Allahabad
14 Total TV Sri Arif Raju, Minhajpur, Shahganj, Allahabad
15 CNEB Sri Pankaj Chaudhary, Muir Road, Allahabad
16 MH1 Sri Manish Verma Leader Road, Allahabad
17 News 24 Sri Amit Srivastava, Allapur,Allahabad
18 ANI Sri Veerendra Pathak, Tagor Town, Allahabad
19 Doordarshan Sri Shyam Vidyarthi, Director,Allahabad
20 Akashvaani Sri Suniel Shukla, Reporter, Allahabad
21 UNI Sri Vimal Pandey MG Marg, Civil Lines
22 PTI Nachiketa Narayan, Nyaya Maarg,Civil Lines
23 Hindustaan samachaar Sri Viren Upadhyay, Georgetown, Allahabad

 
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar