भारतीय वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म रोपोसो ने शुक्रवार को कहा कि उसने गूगल प्ले स्टोर पर 10 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा प्राप्त कर लिया है। कम्पनी के मुताबिक रोपोसो जून 2020 में प्ले स्टोर पर नम्बर-1 सोशल एप्प था।
रोपोसो का मालिकाना हक रखने वाली ग्लांस ने एक बयान में कहा कि हम पहले भारतीय शार्ट वीडियो एप्प हैं, जिसने 10 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा पार किया है।
यह प्लेटफार्म 12 भारतयी भाषाओं में उपलब्ध है और रोजाना इसके वीडियोज को 2 अरब व्यूज मिलते हैं।
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
