प्राइम टाइम की बाज़ी मेरी राय में आज एक बार फिर रवीश कुमार ने मारी। त्रिलोकपुरी में अमन वापसी की कोशिशों में किन्नर समुदाय की लैला शाह की ख़बर तो अख़बार में आज सुबह आ गई थी लेकिन टीवी चैनल पर उनकी कहानी को असरदार ढंग से पेश करने के लिए रवीश और उनकी टीम बधाई की पात्र है। सबको सनमति दे भगवान - ये बात तमाम लोगों ने तमाम तरीक़ों से कही है और उसका असर भी होता ही होगा। लेकिन लैला के मुँह से ये जुमला सुनकर बहुत अच्छा लगा।
@ टेलीविजन पत्रकार अमिताभ श्रीवास्तव के एफबी वॉल से साभार @ तारीख-30 अक्टूबर
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar