ओम थानवी-भाषाई पत्रकारिता के लिए स्थापित पहला कुलदीप नायर सम्मान संजीदा पत्रकार रवीश कुमार को दिया जाएगा। प्रेस क्लब, दिल्ली में इसकी घोषणा आज सम्मान समिति के अध्यक्ष आशीष नंदी ने की। इस मौक़े पर कुलदीप नायर भी मौजूद थे। सम्मान में प्रशस्ति के साथ एक लाख रुपए की राशि दी जाएगी। सम्मान का आयोजन गांधी शांति प्रतिष्ठान के तत्वावधान में हुआ है। प्रतिष्ठान के अध्यक्ष कुमार प्रशांत ने बताया कि यह सम्मान हर वर्ष दिया जाएगा। सुपात्र का निर्णय सात सदस्यों की समिति करेगी। रवीश कुमार हार्दिक बधाई।
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
