गॉसिप[caption id="attachment_11920" align="alignright" width="655"]
रवीश कुमार[/caption]
एनडीए भारी बहुमत से जीत रही है. भाजपा कार्यालय में जीत का जश्न है. दिल्ली के भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम जमा है और गहमागहमी जारी है. इसी की कवरेज करने जब एनडीटीवी इंडिया के सुप्रसिद्ध पत्रकार ‘रवीश कुमार’ गए तो उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और स्थिति कुछ ऐसी हो गयी कि उल्टे पाँव वहां से लौटना पड़ा. दरअसल रवीश जब कवरेज के लिए भाजपा कार्यालय पहुँचे तो उन्हें कुछ कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और कहने लगे कि मोदी..मोदी बोलो. फिर उन्हें टोपी पहनाने लग गए. रवीश ने कहा कि ऐसा मत करो. टोपी मत पहनाओ. फिर भी कार्यकर्ता नहीं माने. मजबूरन रवीश को वहां से बिना कवरेज के ही वहां से लौटना पड़ा.
(मीडिया खबर के एक पाठक की आँखों देखी)M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar