दीपक चौरसिया के आने से इंडिया न्यूज़ में हलचल तेज हो गयी है. अब तक इंडस्ट्री में जिस चैनल को कोई झाँकने भी नहीं आता था वहां तेजी से लोगों का आना जारी है. इसी कड़ी में नया नाम ‘रवि शर्मा’ का जुड़ गया है.
रवि पिछले कई सालों से सहारा समय के साथ बतौर क्राइम हेड जुड़े हुए थे. लेकिन अब उन्होंने क्राइम एडिटर के रूप में इंडिया न्यूज़ के साथ अपनी नयी पारी शुरू की है.
वैसे उन्होंने पहले आजतक के साथ भी काम किया है.
उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं.
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar