युवा पत्रकार रहीसुद्दीन 'रिहान' ने एनबीटी ग्रुप ज्वाईन किया है.रहीसुद्दीन 'रिहान' दिल्ली विश्वविद्यालय से मॉस कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट और टेलीविज़न पत्रकारिता में जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पोस्ट ग्रेजुएट हैं. रहीसुद्दीन 'रिहान' ने ग्रेजुएशन के दौरान ही साहित्यिक पत्रिका 'कथादेश' में बतौर प्रुफ रीडर काम कर अपने करियर की शुरुआत की थी. बाद में फ्रीलांस के तौर पर नई दुनिया, नेशनल दुनिया के ज़रिये रिपोर्टिंग में कदम रखा.
रहीसुद्दीन 'रिहान' अभी तक नई दुनिया, नेशनल दुनिया, आईएनएस मीडिया ग्रुप, चैनल वन, कोबरा पोस्ट, न्यू देहली पोस्ट आदि संस्थानों को अपनी सेवाये दे चुके हैं.
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar