चुनाव नजदीक आ रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में गहमा - गहमी बढ़ गयी है. नए - नए न्यूज़ चैनलों का आना जारी है. इसी कड़ी में एक नया राष्ट्र खबर का नाम भी जुड गया है. चैनल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति :
समाचार दर्शकों के लिए खुशी की खबर है। खबरों की दुनिया में एक नया समाचार चैनल कदम रखने जा रहा है, जिसका नाम ‘राष्ट्र खबर’ है।
एम.एस. बसोया मीडिया प्राइवेट लिमिटिड द्दारा लाए जा रहे नैशनल न्यूज़ चैनल ‘राष्ट्र खबर’ की चर्चा हर ओर है। राष्ट्र खबर के सी.एम.डी श्री महेश बसोया और एम.डी श्री राजीव लायल जी हैं।
आपको बता दें कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जिस तरह से लोगों से कई खबरें छूट जाती है। ऐसे में बसोया ग्रुप द्वारा समाचार जगत में राष्ट्र खबर की दस्तक काफी सराहनीय बताई जा रही है।
चैनल के एम.डी. राजीव लायल जी का कहना है कि राष्ट्र ख़बर खबरों की दुनिया में एक अलग जगह रखता है क्योंकि ये सिर्फ सच दिखाता है इसलिए तो इसकी टैगलाईन रखी गई है ‘सिर्फ़ सच’। (प्रेस विज्ञप्ति )
