Media Khabar

Advertisement

Advertisement

रामलीला मैदान से सीधे इश्क के मैदान में रवीश !

एनडीटीवी के रवीश कुमार की गिनती गंभीर पत्रकारों में की जाती है और उन्हें गंभीर विमर्श और अपनी खास रिपोर्ट के लिए जाना जाता है. लेकिन 14 फरवरी को दिल्ली के ऑक्सफोर्ड बुक स्टोर में दिल्ली के लोगों ने उन्हें एक नए रूप में ही देखा.ये उनका इश्क वाला रूप था. उसके ठीक पहले वे रामलीला मैदान में थे जहां से द...

M
Media Khabar
February 16, 2015 0 views

Advertisement

Advertisement

एनडीटीवी के रवीश कुमार की गिनती गंभीर पत्रकारों में की जाती है और उन्हें गंभीर विमर्श और अपनी खास रिपोर्ट के लिए जाना जाता है. लेकिन 14 फरवरी को दिल्ली के ऑक्सफोर्ड बुक स्टोर में दिल्ली के लोगों ने उन्हें एक नए रूप में ही देखा.ये उनका इश्क वाला रूप था. उसके ठीक पहले वे रामलीला मैदान में थे जहां से दिल्ली के नवनियुक्त मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह की लाइव रिपोर्टिंग कर रहे थे. वहां से छूटे तो सीधे इश्क के मैदान में गिरे. मौका था उनकी नयी किताब 'इश्क में शहर होना' के पाठ का. वेलेंटाइन डे के मौके पर ऑक्सफोर्ड बुक स्टोर में कई और लेखकों के साथ रवीश कुमार को भी काव्य पाठय के लिए आमंत्रित किया गया था. वहां उन्होंने पाठ भी किया और पाठकों के सवालों का जवाब भी दिया. देखें तस्वीरों में लप्रेक वाले रवीश कुमार को - [gallery columns="2" size="large" ids="24746,24747,24748,24749,24744"]
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar