Media Khabar

Advertisement

Advertisement

राजदीप सरदेसाई,अर्णब गोस्वामी और रजत शर्मा में राज ठाकरे से गालियाँ खाने की होड़

टेलीविजन न्यूज़ चैनलों के स्क्रीन पर अचानक से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के राज ठाकरे छा गए हैं. चोटी के चैनलों पर एक के बाद एक इंटरव्यू. पहले राजदीप सरदेसाई ने इंटरव्यू लिया. उस इंटरव्यू में राज ठाकरे ने जमकर राजदीप सरदेसाई की बेइज्जती की. लेकिन राजदीप सरदेसाई अपमान का घूँट पी-पी कर भी इंटरव्यू लेते...

M
Media Khabar
April 20, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

rajthakre india tvटेलीविजन न्यूज़ चैनलों के स्क्रीन पर अचानक से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के राज ठाकरे छा गए हैं. चोटी के चैनलों पर एक के बाद एक इंटरव्यू. पहले राजदीप सरदेसाई ने इंटरव्यू लिया. उस इंटरव्यू में राज ठाकरे ने जमकर राजदीप सरदेसाई की बेइज्जती की. लेकिन राजदीप सरदेसाई अपमान का घूँट पी-पी कर भी इंटरव्यू लेते रहे. राज ठाकरे बदतमीजी और बदजुबानी करते रहे और राजदीप अच्छा चलिए....अच्छा चलिए करके सुनते रहे. उसके बाद अर्णब गोस्वामी ने राज ठाकरे का इंटरव्यू टाइम्स नाउ के लिए लिया. इसमें भी राज ठाकरे अर्णब को फटकारने और घेरने की नाकाम कोशिश करते दिखे. इन दोनों के इंटरव्यू के बाद रजत शर्मा के 'आप की अदालत' में भी ठाकरे प्रकट हो गए. आखिर अचानक राज ठाकरे को चैनलों पर इतना कवरेज क्योंकर मिलने लगा? क्या बड़े पत्रकारों के बीच राज ठाकरे की गालियाँ सुनने की होड़ शुरू हो गयी है? वैसे गाली खाकर भी टीआरपी मिले तो क्या हर्ज है? बहरहाल देखिए रजत शर्मा की अदालत में राज ठाकरे :
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar