रमेश ठाकुर, विश्लेषक एवं युवा पत्रकाररजत शर्मा को लेकर लोगों द्वारा की गईं भविष्यवाणी सच हो गई। रजत शर्मा भी सरकार का हिस्सा बन गए हैं। मोदी सरकार ने देश के पहले प्रधानमंत्री पं0 जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती को सरकारी जयंती मनाने का निर्णय किया है। इसके लिए एक आयोजन समिति का गठन किया है। समिति में इंडिया टीवी के प्रमुख रजत शर्मा को भी शामिल किया गया है। उनका चैनल लोकसभा चुनावों से ही मोदी की खबरे प्रमुखता से दिखा रहा था। उसका ही उनको इनाम दिया गया है। रजत शर्मा द्वारा संचालित इंडिया टीवी को लोग मोदीमय न्यूज चैनल भी कहने लगे थे। चुनावों से पूर्व जब नरेंद्र मोदी का एक प्रायोजित कार्यक्रम आपकी अदालत पेश हुआ तो रजत शर्मा पर कई आरोप लगे थे कि उन्होंने मोदी से वही सवाल पूछे, तो मोदी ने उनको पूछने को कहा था। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक प्रेस नोट में कहा गया है कि रजत शर्मा देश बड़े पत्र्रकारों में एक हैं। उनको समिति का प्रचार-प्रसार का काम सौंपा जा रहा है। मीडिया में काम करने वाले हम सभी पत्रकारों को इस बात अंदाजा पहले से ही था कि रजत शर्मा को जल्द ही केंद्र में मोदी सरकार में कोई न कोई भूमिका अदा करने का आॅफर जरूर दिया जाएगा। रजत शर्मा के लिए इसके साथ ही राज्यसभा में जाने का भी रास्ता अब पूरी तरह से खुल गया है। समिति में पूर्व पत्रकार एवं भाजपा के प्रवक्ता एमजे अकबर को भी सदस्य बनाया गया है। दोनों हमारी तरफ से बधाई। [caption id="attachment_13672" align="alignright" width="640"]
रजत शर्मा की अदालत में नरेंद्र मोदी[/caption]
Contact : @ramesht2@gmail.comM
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar