राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस और रैली की यूं तो ढ़ेरों तस्वीरें आयी. लेकिन जो तस्वीर वायरल हुई, उसमें बिजली और केबल के तारों की उलझन में दोनों नेता दिख रहे हैं. इसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया आयी और इसे उत्तरप्रदेश की राजनीति से भी जोड़ कर देखा गया.वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने लिखा -
"@yadavakhilesh @OfficeOfRG के पास रोड शो का एक बढ़िया रूट मैनेजर भी नहीं है। तारों के बीच उलझे फँसे नौजवानों की तस्वीर अच्छी नहीं दिख रही। ख़बरों से पता चला कि रोड शो के लिए ख़ासकर मुस्लिम बहुल आबादी वाले इलाक़े चुने गए थे। ऐसे तारों के बीच फँसा कोई शहर स्मार्ट नहीं हो सकता है।"
आप भी देखिए तस्वीर -


M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
