Media Khabar

Advertisement

Advertisement

तिहाड़ जेल में एफएम रेडियो, कैदी बनेंगे रेडियो जॉकी

नयी दिल्ली. देश की सबसे बड़ी जेल तिहाड़ जेल के पास अब अपना एफ एम रेडियो स्टेशन हो गया है. इसका नाम 'टी जे एफ एम' रेडियो रखा गया है. जेल महानिदेशक विमला मेहरा ने तिहाड़ परिसर में केंद्रीय जेल नंबर 4 में 'टी जे एफएम रेडियो' का शुभारंभ किया. कैदियों को रेडियो जॉकी (आरजे) के रूप में प्रशिक्षण भी दिया जा...

M
Media Khabar
July 31, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

tihar-jail-fm-radioनयी दिल्ली. देश की सबसे बड़ी जेल तिहाड़ जेल के पास अब अपना एफ एम रेडियो स्टेशन हो गया है. इसका नाम 'टी जे एफ एम' रेडियो रखा गया है. जेल महानिदेशक विमला मेहरा ने तिहाड़ परिसर में केंद्रीय जेल नंबर 4 में 'टी जे एफएम रेडियो' का शुभारंभ किया. कैदियों को रेडियो जॉकी (आरजे) के रूप में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. टीजे एफएम रेडियो कैदियों का मनोरंजन करेगा. कैदियों को इसकी मदद से शिक्षित भी किया जाएगा. कैदी एफएम रेडियो पर पसंदीदा गाने और कार्यक्रम की फरमाइश भी कर पायेंगे.
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar