रंगनाथ सिंहपीटीआई में आसमान से एक ख़बर टपकी. पीटीआई ने सभी मीडिया वालों तक ख़बर फैलायी. सारे मीडिया वालों ने ख़बर से 'खेलना' शुरू किया. खेलने के बाद मीडिया वालों ने स्पेशल पुलिस वालों से पूछा कि क्या यह ख़बर सच है ? स्पेशल पुलिस वालों ने कहा आपको जो ख़बर मिली है सच है, अभी थोड़ी देर में ही इसके बारे में विस्तार से बताएँगे. इस तरह पीटीआई के ख़बर की पुलिस ने पुष्टि की और उसके बारे में विस्तार से बताया. लेकिन पीटीआई के पास ख़बर आयी कहाँ से ?? आप इतना भी नहीं समझते...और कहाँ से आयी...सूत्रों से.... (स्रोत-एफबी)
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar