Media Khabar

Advertisement

Advertisement

प्रियंका गांधी ने मीडिया संस्थानों को भेजा कानूनी नोटिस

नई दिल्ली: प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक साप्ताहिक अखबार और कुछ अन्य मीडिया संस्थानों को उनके द्वारा प्रकाशित उस खबर के लिए कानूनी नोटिस भेजे हैं जिसमें कहा गया है कि वह और उनके पति अपने बेटे को राहुल गांधी को गोद दे रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि प्रियंका ने अपने बेटे की 'मानहानि' के लिए आपराधिक और दिव...

M
Media Khabar
September 25, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

नई दिल्ली: प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक साप्ताहिक अखबार और कुछ अन्य मीडिया संस्थानों को उनके द्वारा प्रकाशित उस खबर के लिए कानूनी नोटिस भेजे हैं जिसमें कहा गया है कि वह और उनके पति अपने बेटे को राहुल गांधी को गोद दे रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि प्रियंका ने अपने बेटे की 'मानहानि' के लिए आपराधिक और दिवानी कार्रवाई की चेतावनी दी और कहा है कि वह अपने परिवार के बारे में झूठे आरोपों के खिलाफ कानूनी कदम उठाने को प्रतिबद्ध हैं। अखबार की खबर में कांग्रेस के शीर्ष स्तर पर व्याप्त अटकल के बारे में बताया गया है कि राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका के बेटे रेहान को गोद ले रहे हैं ताकि उसका उपनाम गांधी हो सके। प्रियंका ने इसे मनगढ़ंत दुर्भावनापूर्ण सोच बताकर खारिज करते हुए नोटिस में कहा है, 'यह कहना कि कोई अभिभावक अपने बच्चे को स्वेच्छा से किसी और को दे देगा मानो कि वह भावहीन वस्तु है, यह अपने आप में बहुत खराब बात है। इसे किसी तरह की वंशवाद की राजनीतिक आकांक्षा के इरादे से जोड़ना तो और भी ज्यादा दुखद है।' प्रियंका ने इस खबर पर भी कड़ी आपत्ति जताई है कि उनके बेटे के स्कूल प्रवेश फॉर्म में उसके अभिभावक का नाम राहुल गांधी है। प्रियंका ने पिछले दिनों कांग्रेस में अपनी बड़ी भूमिका को लेकर चल रही अटकलों को भी पुरजोर तरीके से खारिज किया था। उन्होंने इस तरह की खबरों को निराधार अफवाह बताकर खारिज कर दिया था। (भाषा)
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar