Media Khabar

Advertisement

Advertisement

सब टीवी पर प्रियल गौर का नागिन अवतार

[caption id="attachment_26466" align="alignright" width="355"] प्रियल गौर का नागिन अवतार[/caption] प्रियल गौर सब टीवी के आगामी शो ‘इच्छा प्यारी नागिन‘ में एक बेहद अलग लुक में नजर आयेंगी। यह युवा अभिनेत्री आकार बदलने वाले आधुनिक सांप की भूमिका निभायेगी। वह इच्छाधारी नाग एवं नागिनों की अवधारणा को बदलन...

M
Media Khabar
August 25, 2016 4 views

Advertisement

Advertisement

[caption id="attachment_26466" align="alignright" width="355"]प्रियल गौर का नागिन अवतार प्रियल गौर का नागिन अवतार[/caption] प्रियल गौर सब टीवी के आगामी शो ‘इच्छा प्यारी नागिन‘ में एक बेहद अलग लुक में नजर आयेंगी। यह युवा अभिनेत्री आकार बदलने वाले आधुनिक सांप की भूमिका निभायेगी। वह इच्छाधारी नाग एवं नागिनों की अवधारणा को बदलने के लिये पृथ्वी पर आई है। इच्छा (प्रियल गौर) नागिस्तान को छोड़ देगी और एक मिशन के साथ धरती पर आई है। उसके लोगों का मानना है कि इंसानों ने सापों की बुरी छवि बनाई है। इच्छा का किरदार एसेसरीज और हेयर गियर के साथ व्यापक काॅस्ट्यूम में नजर आयेगा। वह गोल्डेन लहंगा, चोली और एक स्किर्ट पहनेगी, जिसमें साइड स्लिट होगा। काॅस्ट्यूम के साथ हैवी ऐसेसरीज भी होंगे। इनमें दोनों हाथों के लिये सांपों के आकार की चूड़ियां शामिल हैं। साथ ही प्रियल चोकेर भी पहनेंगी, जो एक सांप के आकार में होगा। इसके अलावा बैठे हुये कोबरा के आकार में एक ‘मांग टीका‘ उसे सिर की शोभा बढ़ायेगा। प्रियल गौर, जोकि सब टीवी के ‘इच्छा प्यारी नागिन‘ में इच्छा का किरदार निभाती नजर आयेंगी, ने कहा, ‘‘इच्छा एक प्यारी नागिन है और पारंपरिक नागिनों से बिल्कुल अलग है। इसलिये शो में मेरा लुक बेहद साधारण और प्यार होगा। मैं बेहद अनूठा और अलग कपड़े पहन रही हूं, क्योंकि मेरे लुक को वास्तविक दिखाया जाना है। मैं हल्के रंग का लहंगा और उसके साथ ढेरों मैचिंग एसेसरीज पहनुंगी। मुझे उम्मीद है कि दर्शक शो में मेरे नये लुक को पसंद करेंगे, क्योंकि यह बेहद अलग है।‘‘ (प्रेस विज्ञप्ति)
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar