Media Khabar

Advertisement

Advertisement

प्रेस क्लब में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

न्यू प्रेस क्लब ऑफ़ भिलाई द्वारा प्रेस क्लब भवन में आज स्वस्थ्य शिविर का आयोजन संपन्न हुआ।इंटरनेशनल चेस्ट पेन स्पेशलिस्ट डॉ. प्रशान्त आडवाणी ने पत्रकारों एवं उनके परिवार के ह्रदय का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिए। शिविर का शुभारम्भ करते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष शिवनाथ शुक्ल ने सभी पत्रकारों को शुभकामना...

M
Media Khabar
November 28, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

न्यू प्रेस क्लब ऑफ़ भिलाई द्वारा प्रेस क्लब भवन में आज स्वस्थ्य शिविर का आयोजन संपन्न हुआ।इंटरनेशनल चेस्ट पेन स्पेशलिस्ट डॉ. प्रशान्त आडवाणी ने पत्रकारों एवं उनके परिवार के ह्रदय का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिए। शिविर का शुभारम्भ करते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष शिवनाथ शुक्ल ने सभी पत्रकारों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि इस आपाधापी के युग में पत्रकारों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना है। दैनिक भास्कर के चीफ श्री महेन्द्र कुमार कुशवाह एवं सेंट्रल क्रोनिकल की चीफ सुश्री भावना पाण्डेय ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में शिविर की प्रशंसा की। नई दुनिया के समाचार सम्पादक मयंक चतुर्वेदी ने अपनी विशेष उपस्थिति देकर ऐसे आयोजनों को आवश्यक बताया। उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय, अनिल गुप्ता, सुनील चौहान, मनोज अग्रवाल, पी. मोहन ने अतिथियों का स्वागत किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुबोध तिवारी ने सञ्चालन तथा कोषाध्यक्ष अशोक पंडा ने आभार प्रदर्शन किया। शिविर में टी. सूर्या राव, अरविन्द सिंह, मिथलेश ठाकुर, मोहन साहू, रमेश गुप्ता, मो. फ़ारूक़, दीपक डहाड, रमज़ान खान, संतोष मिश्रा, अनिल पांडा, रघु पांडा, जवाहर चौहान, हरप्रीत भाटिया, जीतेन्द्र मिश्रा, अजित सिंह सिद्धू , के के शुक्ला, सुरेन्द्र सिंह बिराट, राजेश मिश्रा, विकास मिश्रा, दीपक रंजन दास, नरेन्द्र साहू, अनिल कश्यप, सूरज सिंह, शमशुद्दीन खान, सीमान्त कश्यप, आर पी सिंह, प्रवीण मिर्जे एवं मशेन्द्र सोनी सहित अनेकों पत्रकार एवं उनके परिवार उपस्थित थे।
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar