Media Khabar

Advertisement

Advertisement

आध्यात्मिक और लाइफ स्टाइल वेब चैनल प्रेरणा टीवी लॉन्च

आप लोगों को बताने में अति हर्ष हो रहा हैं कि भारत का पहला ऑन लाइन स्पिरिचुअल और लाइफ स्टाइल वेब टीवी चैनल एक जनवरी २०१३ से लांच किया जा चूका है। इस चैनल पर, विश्वभर में दर्शकों को आध्यात्मिक और लाइफ स्टाइल से जुड़ा हुआ कंटेंट मिलेगा। हमारा मकसद भारत की संस्कृति के दर्शन विदेशों में रह रहे उन भारतीयो...

M
Media Khabar
January 31, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

आप लोगों को बताने में अति हर्ष हो रहा हैं कि भारत का पहला ऑन लाइन स्पिरिचुअल और लाइफ स्टाइल वेब टीवी चैनल एक जनवरी २०१३ से लांच किया जा चूका है। इस चैनल पर, विश्वभर में दर्शकों को आध्यात्मिक और लाइफ स्टाइल से जुड़ा हुआ कंटेंट मिलेगा। हमारा मकसद भारत की संस्कृति के दर्शन विदेशों में रह रहे उन भारतीयों तक पहुँचाना है जो अपने देश की संस्कृति को विदेशों में भी रह कर महसूस करना चाहते हैं।

हमें लगता है कि दर्शकों की ओर से हमारे इस प्रयास को खासा पसंद किया जायेगा। क्योंकि ये अपने आप में पहला और अनोखा प्रयोग है। अभी प्रेरणा वेब टीवी से ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, स्वामीनारायण मंदिर कुंडल धाम, डॉ. वशिष्ठ (लाल किताब एक्सपर्ट), शंकर साहने अपनी हनुमान चालीसा पाठ और सबसे प्रसिद्ध महामृतुन्जय मंत्र के साथ जुड़ गए है।

आगे कई अन्य प्रोग्रामों को जोड़ा जा रहा हैं। हमारा मुख्य उद्देश अपने उन लोगों को जोड़ना है जो भारत के बहार रहते हैं। जल्द ही प्रेरणा वेब टीवी का मोबाइल एप्लीकेशन भी लाया जाएगा जिससे की इसे दर्शक अपने स्मार्ट फोन पर भी आसानी से देख सकेंगे । इसे तकनीकि रूप से पूरी तरह आईपी टीवी, स्मार्ट फोन आदि के लिए समृद्ध बनाया जा रहा है। इस चैनल को www.prerna.tv पर जाकर देखा जा सकता है।


M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar