Media Khabar

Advertisement

Advertisement

न्यूज चैनल पर पोर्न वीडियो चलता रहा बिंदास

स्वीडन में एक टीवी चैनल पर समाचारों के प्रसारण के दौरान दस मिनट तक पोर्न वीडियो चलने का मामला सामना आया है. टीवी4 चैनल के न्यूज बुलेटिन के बीच में अचानक एंकर के पीछे लगी एक स्क्रीन पर ये वीडियो प्रसारित होने लगा और न्यूज एंकर को इस बात का पता भी नहीं चला. ग्लोबल पोस्ट अखबार के अनुसार एंकर के बैठने व...

M
Media Khabar
January 16, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

स्वीडन में एक टीवी चैनल पर समाचारों के प्रसारण के दौरान दस मिनट तक पोर्न वीडियो चलने का मामला सामना आया है.

टीवी4 चैनल के न्यूज बुलेटिन के बीच में अचानक एंकर के पीछे लगी एक स्क्रीन पर ये वीडियो प्रसारित होने लगा और न्यूज एंकर को इस बात का पता भी नहीं चला.

ग्लोबल पोस्ट अखबार के अनुसार एंकर के बैठने वाली जगह के पीछे कई स्क्रीनें लगी हुई थी और उसे पता ही नहीं चला कि पीछे स्क्रीन पर क्या चल रहा है. 24 घंटे के इस खबरिया चैनल के सुबह दस बजे के बुलेटिन में दर्शकों को 10 मिनट तक हार्डकोर पोर्न वीडियो दिखता रहा.

जब एक स्क्रीन पर ये पोर्न वीडियो दिखाई दे रहा था तो चैनल पर सीरिया के संकट के बारे में खबर चल रही थी.

ख़बरों के अनुसार ये क्लिप उस वक्त चलनी शुरू हुई जब चैनल की रूस संवाददाता के साथ टेलीफोन पर इंटरव्यू चल रहा था.

टीवी4 ने इस मामले के लिए तकनीकी खामी को जिम्मेदार बताया है. टीवी4 की मूल कंपनी सी मोर एंटरटेनमेंट कई ऐसे चैनलों की मालिक भी है जो देर रात को वयस्क फिल्में दिखाते हैं.

ऐसे में न्यूजरूम की स्क्रीन गलती से किसी अन्य कंप्यूटर से जुड़ गई.

स्वीडन के एक अखबार अफ्टॉनब्लाडेट ने एक दर्शक के हवाले से लिखा है, “पहले मुझे लगा कि मुझसे कोई गलती हो गई है, लेकिन जब उन्होंने इसे हटा दिया तो मुझे लगा कि गलती उनसे हुई है. हैरानी इस बात की है कि इस पर उनकी नजर इतनी देर से क्यों पड़ी.”

वहीं दक्षिणी स्वीडन में एक 23 वर्षीय छात्र ने कहा, “पहले मुझे लगा कि मैं एक नग्न औरत को देख रहा हूं लेकिन फिर वो सेक्स करती हुई दिखाई दी. स्क्रीन पर कैमरे का फोकस न होने की वजह से वीडियो साफ नहीं दिख रहा था, मगर ये समझना मुश्किल नहीं था कि क्या हो रहा है.”

(बीबीसी से साभार)


M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar