Media Khabar

Advertisement

Advertisement

महिला पत्रकार पायल शर्मा का पर्स लेकर भागे बदमाश

नोएडा : मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक महिला पत्रकार के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। सेक्टर-25 में हुई इस घटना के बाद कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना शनिवार रात लगभग साढ़े नौ बजे हुई। सेक्टर-56 स्थित डी ब्लॉक निवासी पायल शर्मा एक मीडिया हाउस...

M
Media Khabar
April 6, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

नोएडा : मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक महिला पत्रकार के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। सेक्टर-25 में हुई इस घटना के बाद कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना शनिवार रात लगभग साढ़े नौ बजे हुई। सेक्टर-56 स्थित डी ब्लॉक निवासी पायल शर्मा एक मीडिया हाउस में कार्यरत हैं। शनिवार रात वह अपनी दोस्त श्वेता सिंह के साथ सेक्टर-18 मार्केट गई थी। वहीं से वह रिक्शे से घर लौट रही थी। सेक्टर-25 के पास बाल भारती स्कूल के सामने जैसे ही पहुंची कि मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पर्स लूट लिया। जब तक पायल व श्वेता कुछ समझ पाती, बदमाश भाग निकले। पर्स में आठ हजार रुपये, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड व मोबाइल सहित अन्य महत्वपूर्ण कागजात थे। इस घटना के बाद पायल ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की। पायल का कहना है कि मार्केट से ही बदमाश उनका पीछा कर रहे थे। मामले की जांच की जा रही है और आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज मंगाई जा रही है। (स्रोत- दैनिक जागरण)
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar