भाषाइस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रविवार को प्राइवेट टीवी चैनल के एक पत्रकार की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। एक्सप्रेस न्यूज ने खबर दी कि उसके संवाददाता याकूब शहजाद गुजरावालां शहर स्थित एक ऑफिस में अपने दोस्त के साथ बैठे थे, उसी दौरान कुछ सशस्त्र लोग आए और उन्होंने उन पर गोलियां चला दीं। शहजाद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके बगल में बैठा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शहजाद की पिछले कुछ दिनों की न्यूज रिपोर्ट भी खंगालने की योजना बनाई है ताकि यह पता किया जा सके कि कहीं उन्हें उनके काम के चलते निशाना तो नहीं बनाया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने हत्या का संज्ञान लेते हुए पुलिस से 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है।
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar