Media Khabar

Advertisement

Advertisement

पाकिस्तानी चैनलों की रामलीला के हनुमान बने केजरीवाल

[caption id="attachment_27478" align="alignright" width="300"] पाकिस्तानी चैनलों पर रामलीला[/caption] भारतीय चैनलों के ड्रामे से मन भर गया हो तो पाकिस्तानी न्यूज़ चैनलों को देखिये। दिल पर बोझ नहीं लेंगे तो बहुत आनंद आएगा। पाकिस्तान का टीवी चैनल देखेंगे तो भारत आपको चींटी की तरह दिखाई देगा,जिसे जब मर्...

M
Media Khabar
October 4, 2016 1 views

Advertisement

Advertisement

[caption id="attachment_27478" align="alignright" width="300"]पाकिस्तानी चैनलों पर रामलीला पाकिस्तानी चैनलों पर रामलीला[/caption] भारतीय चैनलों के ड्रामे से मन भर गया हो तो पाकिस्तानी न्यूज़ चैनलों को देखिये। दिल पर बोझ नहीं लेंगे तो बहुत आनंद आएगा। पाकिस्तान का टीवी चैनल देखेंगे तो भारत आपको चींटी की तरह दिखाई देगा,जिसे जब मर्जी तब पाकिस्तान मसल सकता है. मान गए कि डींग हांकने में हिन्दुस्तान से कम नहीं हैं पाकिस्तान के चैनल.वैसे तो भारत के सर्जिकल स्ट्राइक पर पाकिस्तानी चैनलों ने सवाल उठाते हुए इसे रामलीला करार दिया.लेकिन देखा जाए तो पाकिस्तानी चैनलों पर असल रामलीला चल रही है और इस रामलीला के हनुमान आजकल अरविंद केजरीवाल बने हुए. [caption id="attachment_27479" align="alignright" width="265"]पाकिस्तान न्यूज़ चैनलों पर अरविंद केजरीवाल पाकिस्तान न्यूज़ चैनलों पर अरविंद केजरीवाल[/caption] दिल्ली के वजीरेआज़म अपने कल के वीडियो संदेश को लेकर पाकिस्तान के टीवी चैनलों पर छाये हुए हैं.वहां न्यूज़ चैनलों पर काम करने वाली मोहतरमा उछल-उछल कर उनके बयान को ब्रेकिंग न्यूज़ में पढ़ रही हैं. दरअसल भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान हर मुमकिन कोशिश कर इसे फर्जी करार देने की कोशिश कर रहा है.मगर अबतक उसे ऐसा करने में कामयाबी नहीं मिली. लेकिन कल जब केजरीवाल ने अपने वीडियो संदेश में बड़ी चतुराई से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत दिखने का शिगूफा छोड़ दिया तो पाकिस्तानी चैनलों ने उसे झट से लपकते हुए रायता फैलाना शुरू किया और केजरीवाल का बयान चैनल-चैनल स्क्रीन पर ऐसे कुदा-फांदा मानो पाकिस्तानी चैनलों की रामलीला के हनुमान वही हो. जोर से बोलो जय सियाराम की.
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar