Breaking News : आम लोगों के साथ – साथ अब पत्रकार भी दिल्ली की नकारा पुलिस की क्रूरता और बर्बरता का शिकार बनने लग गए हैं. कुछ देर पहले हुए पुलिस द्वारा किये गए लाठी चार्ज और आंसू गैस छोड़ने से एक महिला पत्रकार बुरी तरीके से घायल हो गयी.
न्यूज़ एक्स की रिपोर्टर रिद्धिमा तोमर (Ridhima Tomar) के पैर में आंसू गैस का गोला आकर लगा जिससे वे बुरी तरह घायल हो गयी.
जींस को फाडकर उनके पैर में गोला धंस गया, जिससे उन्हें चोट लगी है और गिरते – पड़ते ही उन्हें पुलिस की बर्बरता की कहानी पीटूसी की शक्ल में सुनाई. यह चोट उन्हें तब लगी जब वे लाइव कर रही थी. बाद में उन्हें लोग उठाकर ले गए.
रिद्धिमा को इस कदर चोट लगी हुई थी कि वे स्क्रीन पर ही फफक –फफक कर रो पड़ी और दिल्ली की बर्बर पुलिस तमाशा देखती रही.
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
