Media Khabar

Advertisement

Advertisement

रविवार को श्रीनगर में नहीं छपे अखबार

श्रीनगर। कश्मीर के लोगों को रविवार सुबह अखबार पढ़ने को नहीं मिला। अफजल गुरु को फांसी की सजा मिलने के बाद शहर में लगातार दूसरे दिन कर्फ्यू जारी है। किसी भी स्थानीय अखबार ने रविवार को अंक प्रकाशित नहीं किया। एक अखबार के संपादक ने कहा, कि आज कोई स्थानीय अखबार प्रकाशित नहीं हुआ है। लेकिन कई स्थानीय अखबा...

M
Media Khabar
February 10, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

श्रीनगर। कश्मीर के लोगों को रविवार सुबह अखबार पढ़ने को नहीं मिला। अफजल गुरु को फांसी की सजा मिलने के बाद शहर में लगातार दूसरे दिन कर्फ्यू जारी है। किसी भी स्थानीय अखबार ने रविवार को अंक प्रकाशित नहीं किया।

एक अखबार के संपादक ने कहा, कि आज कोई स्थानीय अखबार प्रकाशित नहीं हुआ है। लेकिन कई स्थानीय अखबारों के वेब अंक इंटरनेट पर उपलब्ध हैं। श्रीनगर में शनिवार से ही केबल टीवी और इंटरनेट सेवा बंद है।

हालांकि बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा शहर में और शहर के बाहर चालू है। अफजल को फांसी दिए जाने के बाद एहतियातन ये कदम उठाए गए है। घाटी में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन तमाम उपाय कर रहा है। (एजेंसी)


M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar