प्रेस विज्ञप्तिगौरी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड जल्द ही इंटरनेट पर टीवी चैनल की शुरूआत करने जा रहा है। ये भारत का सबसे नया 24/7 इंटरनेट न्यूज़ चैनल होगा, जो विशुद्ध तौर पर केवल इंटरनेट के लिए ही ख़बरों की कवरेज़ करेगा। न्यूज़ फर्स्ट टीवी के नाम से लॉंच होनेवाला ये चैनल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए होगा। ये समूह पहले से ही मासिक पत्रिका दि सिटी इंडिया और साप्ताहिक समाचार पत्र विशिष्ट समाचार का प्रकाशन कर रहा है। इस चैनल के मैनेजिंग एडिटर डॉक्टर ललित भारद्वाज हैं, जो पिछले कई दशकों से मीडिया में सक्रिय हैं। डॉ. भारद्वाज ने कई पत्र-पत्रिकाओं के अलावा कई बड़े न्यूज़ चैनलों में अहम भूमिका निभाई है। इस नए चैनल में स्ट्रिंगर्स, कैमरामैन, एंकर, प्रोड्यूसर, पैनल प्रोड्यूसर, कॉपी एडिटर, आदि पदों की जगह खाली है। इच्छुक लोग newsfirst.tv2014@gmail.com पर अपना बॉयोडाटा ईमेल कर सकते हैं।
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
