Media Khabar

Advertisement

Advertisement

न्यूज़ वर्ल्ड में अनिल राय की जगह संपादक की तलाश तेज

मीडिया गॉसिप - न्यूज़ वर्ल्ड चैनल में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा. न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया के मैनेजिंग एडिटर अनिल राय के बारे में एक खबर उड़ी है. चुकी हम ये दावे के साथ नहीं कह सकते, इसलिए इसे हम गॉसिप मानकर ही चल रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक मैनेजमेंट ने प्रहलाद निहलानी का इंटरव्यू जानबूझकर न चलाने के एवज में...

M
Media Khabar
October 7, 2016 0 views

Advertisement

Advertisement

मीडिया गॉसिप - न्यूज़ वर्ल्ड चैनल में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा. न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया के मैनेजिंग एडिटर अनिल राय के बारे में एक खबर उड़ी है. चुकी हम ये दावे के साथ नहीं कह सकते, इसलिए इसे हम गॉसिप मानकर ही चल रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक मैनेजमेंट ने प्रहलाद निहलानी का इंटरव्यू जानबूझकर न चलाने के एवज में अनिल राय को दंडस्वरूप तीन दिन तक सस्पेंड कर दिया. यदि ऐसा हुआ है तो संभवतः टीवी न्यूज़ के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है और बड़े ताज्जुब की बात है. हमारे पास जो सूचना आयी है उसके मुताबिक़ अनिल राय ने सेंसर बोर्ड चीफ़ प्रहलाद निहलानी का इंटरव्यू तीन दिन तक नही चलाया । दरअसल प्रहलाद चैनल के नोएडा दफ़्तर को विज़िट करने आए थे. सूत्रों के मुताबिक प्रह्लाद निहलानी ने चैनल के कंटेंट की कई कमियों को प्रबंधन को बताया इसी प्रहलाद में अनिल राय ने प्रहलाद निहलानी का इंटरव्यू तीन दिन तक नही चलाया और प्रबंधन ने इसी बात से नाराज होकर अनिल राय और उनकी टीम के विनीत मल्होत्रा समेत ५ लोगों को संस्पेंड कर दिया । चैनल के कई पत्रकारों का आरोप है कि अनिल कभी पेशेवर पत्रकार नही रहे. इसलिए सहारा में उन्होने उपेन्द्र राय के साथ मिलकर प्रबंधन को जैसे बरगलाया, वही तरीक़ा वो न्यूज वर्ल्ड इंडिया मे भी अपना रहे हैं । वैसे गॉसिप ये भी है कि चैनल प्रबंधन ने अनिल राय की जगह किसी योग्य संपादक की तलाश तेज कर दी है ।
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar