Media Khabar

Advertisement

Advertisement

लिम्का बुक ऑफ रेकॉर्ड्स में हिंदी समाचार चैनल न्यूज़ नेशन

हिंदी समाचार चैनल न्यूज़ नेशन का नाम लिम्का बुक ऑफ रेकॉर्ड्स में दर्ज होगा और यह ऐसा रिकॉर्ड होगा जिसे कभी तोड़ा नहीं जा सकेगा. एक दिन में सबसे ज्यादा टेलीग्राम भेजने की वजह से चैनल का नाम लिम्का बुक ऑफ रेकॉर्ड्स में दर्ज होगा. दरअसल भारत में 'टेलीग्राम' अब बंद हो चुका है. लेकिन जिस दिन भारत में टेली...

M
Media Khabar
August 20, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

nn-limcaहिंदी समाचार चैनल न्यूज़ नेशन का नाम लिम्का बुक ऑफ रेकॉर्ड्स में दर्ज होगा और यह ऐसा रिकॉर्ड होगा जिसे कभी तोड़ा नहीं जा सकेगा. एक दिन में सबसे ज्यादा टेलीग्राम भेजने की वजह से चैनल का नाम लिम्का बुक ऑफ रेकॉर्ड्स में दर्ज होगा. दरअसल भारत में 'टेलीग्राम' अब बंद हो चुका है. लेकिन जिस दिन भारत में टेलीग्राम का आखिरी दिन था उस दिन यानि 13 जुलाई,2013 को न्यूज़ नेशन ने अलग-अलग क्षेत्रों की 400 हस्तियों को टेलीग्राम भेजा. इस टेलीग्राम में लिखा था - 'अब टेलीग्राम नहीं आएगा,न्यूज़ नेशन हर खबर पहुँचायेगा'. टेलीग्राम प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को भेजा गया. लिम्का बुक ऑफ रेकॉर्ड्स के 2015 संस्करण में न्यूज़ नेशन का नाम प्रकाशित होकर आएगा.
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar